Advertisement

डीवीसी ईडीसीएल प्रतिनिधियों ने किया नये महाप्रबंधक एचआर से मुलाकात

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी ईडीसीएल बोकारो थर्मल शाखा प्रतिनिधियों ने 9 जनवरी को बोकारो थर्मल प्लांट के नये महाप्रबंधक (एचआर) ए.ए. कुजूर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उन्हें शॉल ओढाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

ईडीसीएल से मुलाकात में महाप्रबंधक कुजूर ने बोकारो थर्मल शाखा के सदस्यों को आश्वथ किया कि बीटीपीस प्लांट को सुचारू रूप से चलाने में प्रबंधन को सहयोग करे। प्रबंधन उनके हर संवैधानिक मांग को पूरा करेगा। इस अवसर पर डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीस शाखा सचिव रमेश कुमार, सहायक सचिव राहुल देव कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष धुर्वा मांझी, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यकारी पदाधिकारी प्रबंधक तनिषा शिल्वी, प्रबंधक अंजू बोईपोई, रामलाल पासवान, अमृत कच्छप, विनय कुमार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *