Advertisement

सम्मान समारोह में सेवानिवृत जनसेवक को दी गयी विदाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 9 जनवरी को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संचालन अंचल अधिकारी ने की।

सम्मान सह विदाई समारोह के अवसर पर बीते माह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्ति हुए जन सेवक सुभाष महतो को बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह द्वारा माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रखंड के सभी कर्मियों द्वारा उन्हें उपहार देकर विदा किया गया।

समारोह में प्रखंड और अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे, जिसमें मिथिलेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, उत्तम दास, श्रीपति महतो, उपेल कुमारी सहित सभी प्रखंड एवं अंचल के कर्मी शामिल है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *