रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कसमार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 260 से 341 तक के सभी मतदान क्षेत्रों में 9 जनवरी को सूची का स्थलीय सत्यापन किया गया।
जानकारी के अनुसार सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कसमार नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, छद्दम (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट) से संबंधित प्रतिवेदन की स्थलीय जांच की गई।

इस दौरान अंचल अधिकारी ने स्वयं मतदाताओं के घर-घर जाकर (डोर-टू-डोर) सत्यापन किया और बीएलओ द्वारा तैयार सूची की यथार्थता एवं शुद्धता की जांच की। उक्त जांच का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाना तथा किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि को समय रहते सुधारना रहा। निरीक्षण के क्रम में संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आगामी निर्वाचक सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
![]()













Leave a Reply