Advertisement

प्रखंड चुनाव सह सम्मेलन को ले तैलिक कल्याण समिति का जनसंपर्क अभियान तेज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में आगामी चुनाव सह सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति के समस्त महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों ने 9 जनवरी को जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस क्रम में तैलिक कल्याण समिति के पदाधिकारीगण प्रखंड के हद में उत्तासारा गांव जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। समिति द्वारा प्रखंड के एक-एक घर तक पहुंचकर समाज के तमाम प्रबुद्ध जनों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। इस दौरान समाज के युवाओं से आगे आकर प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी संभालने की अपील की जा रही है। विशेष रूप से उन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं तथा भविष्य में मुखिया, सरपंच जैसे जनप्रतिनिधि बनने का सपना देखती हैं।

जनसंपर्क अभियान के तहत आज उत्तासारा पंचायत का भ्रमण किया गया, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। वहीं 10 जनवरी को प्रखंड के हद में चांदो एवं चलकरी पंचायत में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। समिति ने प्रखंड के सभी नौजवान युवक-युवतियों से आह्वान किया है कि जो भी समाज के विकास, संगठन की मजबूती और नेतृत्व में भागीदारी निभाना चाहते हैं, वे आगे आएं और तैलिक समाज को नई दिशा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

ठंड का बढ़ता कहर, बुजुर्ग अलाव तापने को मजबूर

ठंड व शीतलहरी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव में जगह जगह चौक चौराहे पर अलाव लगाकर रहिवासियों को बुजुर्गों के साथ आग सेकते देखा गया। अंगवाली गांव के मुख्य स्थल मंडपवारी चौक पर बुजुर्ग भीम पाल, दुलाल पाल, अंजनी पाल, जायसवाल मुहल्ले में अजय जायसवाल, संतोष मिश्रा, रंजन मिश्रा, जादू पाल होटल के निकट सुभाष गोप, मंटू गोप एवं अन्य, मुस्लिम टोला, स्कूल मोड़, रामधाम चौक आदि स्थलों पर अलाव लगाकर रहिवासी स्वयं को गर्म रखने का प्रयास करते देखे गये। रहिवासियों ने *जगत प्रहरी* को 9 जनवरी की शाम बताया कि आग तापने के पश्चात ही रात्रि बेड में जाना ठीक रहता है, ताकि शरीर में गर्मी बरकरार रह सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *