Advertisement

चन्दनकियारी के पूर्व विधायक गौर हरिजन का निधन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी विधानसभा के भूतपूर्व विधायक गौर हरिजन का 9 जनवरी को निधन हो गया। अपने वरिष्ठ नेता को भाजपा नेताओं ने भावपूर्ण अंतिम विदाई दी।

ज्ञात हो कि पूर्व विधायक गौर हरिजन का आज उनके पैतृक गांव कोड़िया में निधन हो गया। स्व. गौर हरिजन वर्ष 1990 से 2000 तक विधायक के रूप में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया था। उनके निधन की सूचना पाकर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता को उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी। साथ हीं कहा कि पार्टी की स्थापना काल से दिवंगत आजीवन पार्टी के सिद्धांतों का शत प्रतिशत पालन करते रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *