Advertisement

एसडीपीओ ने की तेनुघाट छठ घाट में अपराध गोष्टी व वनभोज कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अगवाई में 9 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एक नंबर छठ घाट में अपराध गोष्ठी सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में दर्जनों पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी आदि शामिल हुए।

बताया जाता है कि एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी थानेदारों से पुरे महीने में हुई दर्ज मामले की अधतन जानकारी ली तथा निष्पादन करने के दिशा में जोर दिया। उन्होंने कहा कि जितने भी लंबित कांड थानो में बहुत दिनों से पेंडिंग है उसको जल्द से जल्द निष्पादन किया जाय। न्यायलय द्वारा प्राप्त वारंट पर विशेष ध्यान देते हुए आरोपियों को न्यायलय में उपस्थित कराया जाय। उन्होंने कहा कि किसी तरह के अपराध को पनपने नहीं दिया जाय।

हाल के दिनों में अनुमंडल क्षेत्र में कई चोरी, हत्या आदि की घटना घटी, जिसपर सबंधित थानेदार उक्त मामले के निष्पादन में लग जाय। उन्होंने कहा कि चोरी, डकैती सहित नक्सल गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जाय। उन्होंने कई गंभीर मामले पर सबंधित थानेदारों से विशेष चर्चा कर मामले से अवगत हुए। गोष्ठी के पश्चात आयोजित वनभोज में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ़ उठाया।

गोष्ठी व् वनभोज में पुलिस उपाधिक्षक सह अंचल पुलिस इंस्पेक्टर बेरमो नवल किशोर सिंह, जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, गोमिया इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, बेरमो थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, गांधीनगर थाना प्रभारी धंनंजय कुमार सिंह, बिपिन कुमार, सहित नावाडीह, चंद्रपुरा, आईइएल, दुग्धा, बोकारो झरिया, महुवाटांड, ललपनिया, जगेश्वर आदि के थानेदार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *