Advertisement

प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का प्रमुख आशा राज ने फीता काट कर किया उद्घाटन

अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह) गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में 9 जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी, चिकित्सा प्रभारी विनय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। वहीं इस दौरान स्वास्थ्य मेला में कई स्टॉल स्वास्थ विभाग द्वारा लगाया गया था।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा रहिवासियों को स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेकर अधिक से अधिक संख्या में रहिवासी लाभ उठाने का प्रयास करें।

प्रखंड प्रमुख आशा राज ने कहा कि सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं स्वास्थ्य को लेकर चलाया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदो को लाभ उठाने की जरूरत है। प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ ही धन है, इसलिए रहिवासियों को स्वस्थ रहने की जरूरत है। कहा कि गरीब परिवार आयुष्मान कार्ड से इलाज करा सकते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *