Advertisement

खनिक प्रतिमा स्थापित करने को ले महाप्रबंधक ने किया स्थलीय निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य द्वार के समक्ष खनिक प्रतिमा स्थापित किया जाना है। इसे लेकर 9 जनवरी को क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने स्थापित किए जानेवाले जगह पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने विभागध्यक्ष असैनिक संजय सिंह को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष स्थापित किए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं कहा कि उक्त कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाये, ताकि आगामी गणतंत्र दिवस को उक्त प्रतिमा का अनावरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थापित खनिक प्रतिमा मुख्य द्वार के सामने लगे धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को कहीं से प्रभावित न करे।

इसके लिए जरूरत हो तो भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को और ऊंचाई दी जाये, जिससे दोनों प्रतिमा चारो दिशा दे आकर्षक लगे। बताया जाता है कि निरीक्षण क्रम में विभागाध्यक्ष असैनिक ने महाप्रबंधक को आश्वस्त किया कि लगने वाला खनिक प्रतिमा उनके इच्छा के अनुरूप तथा आकर्षक होगा। मौके पर विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह सहित उप प्रबंधक असैनिक मो. फ़िरदौस, अभियंता सहायक कृष्ण मोहन आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *