पूर्व मुखिया चंद्रमणी सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदो के बीच अनाज वितरण
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो सीम रहिवासी भाजपा नेता नितेश सिंह के पिता पूर्व मुखिया स्वर्गीय चंद्रमणि सिंह की दसवीं पुण्यतिथि 8 जनवरी को मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने दिवंगत पुर्व मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर बेरमो स्टेशन स्थित प्रेम नगर में गरीबों के बीच अनाज का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गरीबों के बीच अनाज वितरण के क्रम में भाजपा नेता नितेश सिंह ने कहा कि यह सेवा उनके पिता की सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि हमें हमेशा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, यही सच्ची मानवता और धर्म है। यह कार्य उनके सपनों को पूरा करने जैसा है।
उन्होंने कहा कि वे यह कार्य आगे भी जारी रखेंगे और प्रबुद्ध जनों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, जिससे समाज में प्रेम और सहयोग बढ़े। भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। मौके पर सुशील सिंह, रंजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कौशल सिंह, मृत्युंजय सिंह, अमरेंद्र दुबे, नीरज पाठक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply