Advertisement

देवीपुर में डब्लू भैया क्रिकेट टूर्नामेंट चौथा सीजन का शुभारंभ

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। डब्लू भैया क्रिकेट टूर्नामेंट चौथा सीजन का 8 जनवरी को बोकारो जिला के हद. देवीपुर स्थित खैला चंडी मैदान में शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर गोमिया बीडीओ, सीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक आदि मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत के देवीपुर के मां खैला चंडी मैदान के प्रांगण में 8 जनवरी को डब्लू भैया मेमोरियल क्रिकेट टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा वर्ष का विधिवत उद्घाटन गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव महतो, अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम एवं पुलिस इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर होसिर पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया रंजीत साव, पूर्व उप मुखिया लालमोहन साव, मानव जीवन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, समाजसेवी परमानंद प्रजापति, होसिर पश्चिमी मुखिया पति रंजीत कुमार, समाज सेवी दीपक साव, छोटी साव, अंपायर की भूमिका में योगेश साव, सूरज साव, मंच संचालन विनय कुमार साव, स्कोरर आयुष कुमार, विक्की कुमार प्रजापति, चुनु सिंह, पिंटू यादव आदि उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि इस मैच का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल से क्लब देवीपुर में भी देखा जा सकता है। पहला मैच सदमा इलेवन पेटरवार तथा एनवाईएस होसिर के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर सदमा इलेवन निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 143 रन बनाय। जवाब में उतरी एनवाईएस होसिर मात्र 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार टूर्नामेंट का पहला मैच में सदमा इलेवन ने 66 रन से जीत दर्ज की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *