प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट तीन नंबर स्थित तेनु डैम के काला पहाड़ तट पर बीते 7 जनवरी को क्षत्रिय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजित मिलन समारोह सह वनभोज के अवसर पर संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से क्षत्रिय परिवार गोमिया बोकारो समिति का अस्थायी गठन किया गया। बैठक में तेनुघाट इंटर कॉलेज के प्राचार्य बबलू कुमार सिंह को समिति का संरक्षक तथा जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।
इसके अलावा समिति के उपाध्यक्ष के रूप में विनोद कर्ण एवं विवेक विशाल सिंह, सचिव के रूप में रॉकी सिंह, उप सचिव के रूप में मनोज सिंह एवं विष्णु लाल सिंह, कोषाध्यक्ष के रूप में सहदेव सिंह तथा उप-कोषाध्यक्ष के रूप में विनय सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सलाहकार मंडली का गठन किया गया, जिसमें पत्रकार पवन सिंह, समाजसेवी सूरजलाल सिंह, पुर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह सहित रामभरत सिंह, राजकुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रदीप नाथ देव (मुन्ना सिंह), मनोरंजन सिंह, सुमन कुमार सिंह, लव नाथ देव एवं अनिल नाथ देव को शामिल किया गया। इसके अलावा शिव शंकर सिंह को प्रमुख मीडिया प्रभारी, बिरेन्द्र सिंह को मीडिया प्रभारी तथा शिवम सिंह, अमित नाथदेव एवं लखेन्द्र सिंह को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।
उक्त बैठक एवं मिलन सह वनभोज कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, संगठनात्मक मजबूती एवं सकारात्मक सामाजिक सोच को सुदृढ़ करना रहा। वक्ताओं ने युवाओं से नशा, तामसी प्रवृत्तियों एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा, सेवा और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उक्त आयोजन को सफल बनाने में साड़म रहिवासी राज्य के पुर्व मंत्री माधव लाल सिंह के पुत्र पुर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, देवीपुर रहिवासी रूपेश सिंह देव, सुमन नाथ देव एवं मनोज सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयास से समाज के विभिन्न गांवों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित हो सकी। कार्यक्रम में साड़म, होसिर, देवीपुर, गोमिया, महलीबाँध, नैनाटांड़, बगदा, रकुआ सहित आसपास के दर्जनों गांवों से क्षत्रिय समाज के गणमान्य कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के लिए तत्पर तोरपा थाना प्रभारी संजीव सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान समिति अस्थायी है। आगे की कार्य योजना एवं स्थायी समिति के गठन पर आगामी 31 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के अवसर पर पुनः बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।
![]()













Leave a Reply