Advertisement

शाम ढलते ही हाथी भगाने में जुटे रहे फोरेस्ट क्यूआरटी दस्ता सदस्यगण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार वन विभाग की क्यूआरटी दस्ते के सदस्यगण 8 जनवरी को शाम ढलते ही एक जंगली हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से अन्यत्र घने जंगल की ओर ले जाने में जुटे रहे।

इस बावत वनरक्षी एवं क्यूआरटी प्रभारी अरुण कुमार बाउरी ने बताया कि शाम को खबर मिली थी कि हाथी पेटरवार प्रखंड के हद में छपरडीह बस्ती की ओर गया है। टीम के सदस्य वहां पहुंचे पर ग्रामीणों से कोई सुराग नहीं मिली।पुनः अंगवाली चौक होते बेहरागोडा लौटे।

बताया गया कि अंगवाली मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने छपरडीह का मार्ग दिखाया था। कहा गया कि इसके पूर्व दिन में हाथी को बेहरागोड़ा खाजो नदी के किनारे देखा गया था।रात दस बजे टीम के सदस्यों ने सूचना दी कि इसी हाथी को बोरवापानी में एक ग्रामीण का केला वृक्ष खाते देखा गया था, जहां से घने जंगल की ओर उसे खदेड़ा गया।

मौके पर देवनाथ महतो, माधवलाल मांझी सहित अन्य कई सदस्यगण उपस्थित थे। बताया जाता है कि क्षेत्र में हाथी होने की सूचना के बाद अंगवाली, बहरागोड़ा आदि के ग्रामीण रहिवासी भय के मारे शाम ढलते ही अपने घर वापस लौट गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *