अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए सारण जिले की 25 सदस्यीय टीम 7 जनवरी को उत्साहपूर्वक रवाना हो गयी।
जानकारी के अनुसार 25 सदस्यीय टीम की रवानगी सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय परिसर से की गई, जहां जिला पदाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को विधिवत रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी रवानगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती, भारत स्काउट एवं गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने रोवर-रेंजरों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ जिले का नाम गौरवान्वित करने का संदेश दिया। ज्ञात हो कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के दौरान सांस्कृतिक संध्या, लोक नृत्य, लोक गीत, राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं भारत की विविध संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के रोवर-रेंजर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे। साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत ट्रेकिंग, रोप कोर्स, कैंप फायर, टीम बिल्डिंग गेम्स एवं आउटडोर लीडरशिप गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों में साहस, अनुशासन एवं सामूहिक नेतृत्व की भावना विकसित हो।
![]()













Leave a Reply