Advertisement

नववर्ष पर डीएवी जूनियर विंग कथारा को मिला 62 केवीए क्षमता का जेनरेटर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। नववर्ष पर बोकारो जिला के हद में कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के जूनियर विंग को 62 केवीए क्षमता का जेनरेटर का तोहफा मिला है। यहां नवनिर्मित जेनरेटर कक्ष एवं जेनरेटर का 7 जनवरी को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के स्थानीय कार्यकारी समिति अध्यक्ष संजय कुमार ने विधिवत फीता काटकर तथा जेनरेटर का स्विच ऑन कर किया।

जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह तथा बी. के. दसौंधी ने बताया कि इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के एनसीसी नेवेल विंग के कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने नागपुरी झूमर नृत्य कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन- आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर उन्हें आशा एवं जीवन का प्रतीक पौधा दिया। बताया कि इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित जेनरेटर कक्ष का उद्घाटन किया, जिसमें 62 केवीए क्षमता का जेनरेटर लगाया गया है।

बताया गया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष में लगाए गए नए जनरेटर का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। वहीं कक्ष एवं जेनरेटर का विधिवत पूजन किया गया। जबकि क्षेत्र के महाप्रबंधक ने बटन दबाकर जनरेटर की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि डीएवी कथारा का जूनियर विंग बिजली की अव्यवस्था से जूझ रहा था। आशा है अब उन्हें काफी राहत महसूस होगी। वे विद्यालय को मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की तकलीफ का सामना न करना पड़े।

विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाप्रबंधक का विशेष कृपादृष्टि जूनियर विंग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि काफी दिनों से एक जेनरेटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी। महाप्रबंधक के प्रयास के कारण ही यह संभव हो पाया है। प्राचार्य ने यह भी आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सीसीएल प्रबंधन एवं महाप्रबंधक विद्यालय को अपनी छत्रछाया में फलने फूलने का अवसर प्रदान करेंगे। पूरा डीएवी परिवार प्रबंधन का आभार व्यक्त करता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, विभागाध्यक्ष वित्त राजीव रंजन, वरीय प्रबंधक वित्त जय प्रकाश सिंह, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह, विद्यालय के शिक्षक तेजो मित्रा पाठक, रंजीत कुमार सिंह, राकेश रंजन, आराधना, सुजला के., रंजीता पांडेय, कुमारी ज्योति, चंदन झा, संगीत कुमार, रिया सिन्हा, प्रेम तिवारी, बबली कुमारी, अर्शिया एजाज, शिक्षकेत्तर कर्मी लालबाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना, दीपक कुमार, सुमन कुमार, श्याम नंदन, सुशील कुमार, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *