Advertisement

थानाध्यक्ष के अमानवीय कृत-अत्याचार की जांच कर हो कार्रवाई, अन्यथा आंदोलन-सुरेंद्र

शक के आधार पर पीड़ित ने अपने साथ मारपीट, मलद्वार में पेट्रोल डालने का लगाए आरोप

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में गिरफ्तार दुकान के कर्मी सह स्थानीय वार्ड 16 रहिवासी मनीष कुमार से सदर अस्पताल पहुंचकर 6 जनवरी को भाकपा माले टीम ने उनका हालचाल जाना। पीड़ित ने थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें एवं उनके पत्नी-पिता पर पुलिसिया अत्याचार की पूरी बातें बताई। हालांकि पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच में रेफर कर दिया है।

बकौल पीड़ित भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 5 दिन से पीड़ित को हाजत में रखकर बुरी तरह पीटाई किया गया। उनके मलद्वार के रास्ते में सिरिंज से पेट्रोल डाला गया। पीड़ित की पत्नी एवं पिता को भी बुरी तरह पीटा गया। थानाध्यक्ष द्वारा यह अमानवीय एवं मानवता को शर्मशार करने वाला कृत है। माले नेता ने ताजपुर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास के इस अमानवीय कृत समेत चोरी एवं पुलिस प्रताड़ना की संपूर्ण जांच कर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन का रूख अख्तियार करने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *