अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। नशा मुक्त सारण अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने बीते 5 जनवरी को जिला के हद में रिविलगंज थाना पुलिस और नशा विनाशक टीम ने नयका टोला में संयुक्त छापेमारी की। इस कार्रवाई में जय प्रकाश उर्फ पप्पू के घर से 6.800 किलोग्राम और एक महिला अभियुक्त के घर से 22.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने कुल 29 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त कर मुख्य आरोपी जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]()













Leave a Reply