Advertisement

जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक-वैभव श्रीवास्तव

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला सड़क सुरक्षा समिति सारण द्वारा 6 जनवरी को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ निकाली गई। जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति वैभव श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय परिसर से जागरूकता रैली एवं जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क सुरक्षा का विषय अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों को जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने से ही सबकी सड़क यात्रा सुरक्षित एवं सुगम होगी।

सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्रा, एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड के शामिल थे। जागरूकता रथ में ऑडियो गीत के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनों को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था प्रमोद कुमार पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रॉस आदि संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तथा सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *