रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मंजूरा में आयोजित दो दिवसीय मंजूरा क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में 6 जनवरी को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।
इस अवसर पर पुर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि मंजूरा क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कहा कि खिलाड़ियों ने जिस लगन और समर्पण के साथ खेल का प्रदर्शन किया, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें तराशने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।

इन आयोजनों से भविष्य के श्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार होते हैं, जो आगे चलकर क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। पूर्व विधायक ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद एवं शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इस तरह के सकारात्मक एवं प्रेरणादायक खेल आयोजनों की निरंतरता की कामना की।
![]()













Leave a Reply