रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भीषण ठंड और शीतलहर से बढ़ती परेशानियों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सूरज प्रकाश जयसवाल ने गरीब, असहाय और जरूरतमंदो के बीच कंबलों का वितरण किया।
कंपकपाती ठंड में ठिठुर रहे गरीब-गुरबो की पीड़ा को महसूस करते हुए उन्होंने यह मानवीय पहल बोकारो जिला के हद में कसमार में की है।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सूरज ने कहा कि ठंड के इस मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब और बेघरो को होती है। ऐसे में समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस प्रयास का उद्देश्य है।
सूरज से कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय रहिवासियों ने भी उनके इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की अपील की।
![]()













Leave a Reply