Advertisement

गोमिया रेलवे स्टेशन से मिली एप्रोच रोड की स्वीकृति

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेल खंड पर गोमिया रेलवे स्टेशन से मुख्य पथ तक एप्रोच रोड की स्वीकृति रेल मंडल द्वारा दी गयी है। झारखंड आंदोलनकारी ने सड़क निर्माण को लेकर अथक प्रयास किया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां रेलवे स्टेशन को मुख्य पथ से जोड़ने के लिए एप्रोच रोड निर्माण की स्वीकृति पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल प्रबंधन द्वारा दी गई है। उल्लेखनीय है कि लगभग 400 मीटर लंबा उपर्युक्त एप्रोच रोड का निर्माण हेतु धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने बीते वर्ष 25 जून को मंडल रेल प्रबंधक, 14 अक्टूबर को चीफ कामर्शियल मैनेजर तथा 28 नवंबर को वरीय मंडल अभियंता से भेंट कर उपर्युक्त एप्रोच रोड का निर्माण नक्शा के साथ स्मार पत्र दिया था।

बताया जाता है कि महमूद के स्मार पत्र पर कार्रवाई करते हुए, डीआरएम ने उक्त अप्रोच रोड का निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि गोमिया रेलवे स्टेशन का निर्माण सन् 1927 ईस्वी में हुआ है, किंतु रेल प्रबंधन ने स्टेशन को मुख्य पथ से जोड़ने वाली एप्रोच रोड का निर्माण नहीं किया है। क्षेत्र के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने 15 वर्ष पूर्व रेलवे प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण लेकर उक्त सड़क का सांसद निधि से निर्माण करवाया था। किंतु वर्तमान में सड़क के जर्जर हालत के कारण सवारी वाहन, टेंपो एवं अन्य सवारी वाहन ने चलना बंद कर दिया है। गोमिया रेलवे स्टेशन के 98 वर्ष के इतिहास में महमूद के प्रयास से पहली बार रेलवे द्वारा एप्रोच रोड का निर्माण की स्वीकृति मिली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *