Advertisement

टेक्सेसन बार एसोसिएशन बोकारो के अध्यक्ष डॉ भानु व् सचिव बनाये गये अनिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। टेक्सेसन बार एसोसिएशन बोकारो की एक बैठक बीते चार जनवरी को जिला के हद में ऑर्किड मैरेज हॉल अमृत पार्क चास में आयोजित किया गया। अध्यक्षता डॉ भानु गिरि ने की। बैठक में नयी कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर गठित कमिटी के अध्यक्ष डॉ भानु गिरि तथा महासचिव वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार को सर्वसम्मति से बनाया गया।

जानकारी देते हुए टेक्सेसन बार एसोसिएशन बोकारो के नये सचिव अनिल कुमार ने 6 जनवरी को बताया कि एसोसिएशन का सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक संपन्न हो गया। जिसमें कुल 23 सदस्यों की उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से गठित कमिटी में अध्यक्ष व् महासचिव के अलावा उपाध्यक्ष पद आमोल कुमार लच्छीरामका, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन गोयल एवं संयुक्त सचिव के पद पर ब्रजेश रंजन को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में किशोर मंडल, रवि अग्रवाल, असित महतो, संतोष अग्रवाल, मनोज कुमार एवं ए. के. चौधरी को शामिल किया गया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा गौरव मुरारका, आर. पी. गोयनका, अजय कुमार सिन्हा, अखिलेश कुमार, अनुप अग्रवाल, ए. के. मिश्रा, ए. के. सरकार, डी. एल. श्रीवास्तव आदि आयकर अधिवक्ता गण उपस्थित थे। सभी ने करतल ध्वनि कर नयी कमिटी का स्वागत किया तथा आशा व्यक्त की कि नयी कमिटी उनके हितों का ध्यान रखकर कार्य करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *