Advertisement

लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा का 36वां स्थापना सह चार्टर नाईट संपन्न

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा का 36वां स्थापना दिवस समारोह बीते 4 जनवरी की रात्रि डीवीसी बोकारो थर्मल के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब 322ए का जिला पाल संजय कुमार, लायंस क्लब के पूर्व महानिदेशक राहुल पाल, योगेन्द्र गिरि आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष एम जे एफ लायंस योगेन्द्र गिरि ने स्वागत भाषण देते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर गिरि ने कहा कि लायंस क्लब का मतलब ही है गरीब व असहाय जनों की सेवा करना। यहां अतिथियों का स्वागत फूलों व् अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान रत्नेश शर्मा, खिरोधर महतो, परमजीत सिंह एवं अशोक साव को लायंस क्लब का नया सदस्य बनाया गया। नए सदस्यों को क्लब के नियम तथा अनुशासन सहित सेवा भाव की जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गई। साथ ही लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा के नये अध्यक्ष के रूप में बिनोद भाटिया को पदभार सौंपा गया। लायंस जोगेंद्र गिरि द्वारा नव चयनित अध्यक्ष को मशाल एवं हथौड़ा देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पाल संजय कुमार ने कहा कि क्लब का मुख्य उदेस्य गरीब एवं असहाय की सेवा करना है, जो बोकारो थर्मल शाखा बेहतर तरीके से कर रहा है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब विश्व के 206 देशों में संचालित है। पूरे विश्व में 13 लाख 500 सदस्य हैं। कार्यक्रम का संचालन एन पी सिंहा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश ठक्कर ने किया। सचिव रिपोर्ट संजय पासवान ने पेश कीया। इस अवसर पर लायन प्रवीर राय, सुशील कुमार सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, सुनील यादव, टी एन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *