Advertisement

बोकारो के चास में संविदा कर्मी ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह व् नशे की आशंका

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र के तेलीडीह टांड़ रहिवासी लगभग 40 वर्षीय शंकर दयाल ने बीते 4 जनवरी की देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जिला प्रशासन की राजस्व शाखा में अनुबंध पर कार्यरत था। उक्त घटना से इलाके में शोक की लहर है।

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी की रात शंकर शराब के नशे में थे। इस दौरान पत्नी से उनका विवाद हो गया। झड़प के बाद वे कमरे में चले गए, जहां कुछ देर बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि उन्हें जब तक इसकी जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से बिहार के सासाराम का रहने वाला था और फिलहाल तेलीडीह टांड़ में अपनी पत्नी, दो बेटियों और भाई वीरेंद्र के साथ रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इधर, घटना की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और शंकर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *