रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित प्रहरी मेला मैदान में बीते 4 जनवरी को एकल अभियान संस्कार शिक्षा के तत्वावधान में एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कसमार संच के उपसंच कारमा एवं हरलाडीह द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न गांवों की सत्संग मंडलियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। आयोजित प्रतियोगिता में कसमार संच से जुड़े लगभग दस गांवों की सत्संग मंडलियों ने सहभागिता की, जहां प्रतिभागियों ने भजन, सत्संग, नीति वचन एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा खैराचातर मंडल प्रतिनिधि तुलसी दास जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य केवल साक्षरता तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में संस्कार, सामाजिक समरसता और आत्मविश्वास का निर्माण करना भी है। कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण समाज सशक्त होता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राणचंद महतो, तापस महतो, सुनील कुमार महतो, संगीता देवी, विष्णु चरण घासी, अमृत महतो, रामजतन सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता के समापन पर सभी सहभागी सत्संग मंडलियों को प्रोत्साहित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
![]()













Leave a Reply