Advertisement

नशा के विरुद्ध धनबाद सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों ने निकाली पदयात्रा

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। नशा के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम डॉन के तहत 5 जनवरी को धनबाद सिविल कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों ने शहर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में गणमान्य शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ धनबाद सिविल कोर्ट परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः न्यायालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि नशा न केवल इंसान के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है।

मौके पर नशा जैसी बुराइयों से दूर रहने की अपील की गयी और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने की आमजनों से अपील की गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने कहा कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार समाज में विधिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहा है।

पदयात्रा में प्रधान न्यायाधीश कुटूंब न्यायालय सुभाष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, पारस कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार श्रीवास्तव, विकेश राठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पी.एस. घोष, अवर न्यायाधीश राजीव कुमार सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार, मनोज कुमार, विवेक राज, मनोज कुमार, सुरेश उरांव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पांडेय, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदू, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कन्हैया लाल ठाकुर, नीरज गोयल, शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक, मुस्कान चोपड़ा, डालसा सहायक अरुण कुमार, सौरभ सरकार, राजेश कुमार सिंह, वीणा कुमारी, गीता कुमारी, पारा लीगल वॉलंटियर, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *