समारोह में संगीत शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर परिषद के एसपीएस सेमिनरी सभागार में 5 जनवरी को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के गणित विषय के सेवानिवृत शिक्षक संजय कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार विद्यालय द्वारा आयोजित समारोह में संगीत शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार मिश्रा तथा संचालन आरबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारवे परसौना के वरिष्ठ शिक्षक मानवेंद्र कुमार सिंह ने किया।
विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षक संजय कुमार की कार्यशैली एवं व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक संजय की कार्यशैली एवं उनके अनुभव से नए शिक्षक शिक्षिकाओं को सीख लेने की जरूरत है।

मौके पर रघुवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महदलीचक सोनपुर के संगीत शिक्षक मनोज कुमार सुमन, शिशु संघ मध्य विद्यालय सोनपुर की शिक्षिका सुचित्रा कुमारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरैया दरियापुर की संगीत शिक्षिका मीना सिंह, एसपीएस सेमिनरी सोनपुर की संगीत शिक्षिका डॉ मधुलिका कुमारी, जेडी प्रोजेक्ट महिला इंटर स्तरीय विद्यालय परसौना परसा के संगीत शिक्षक गोविंद वल्लभ ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह को शिशु संघ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश लाल साह, एसपीएस सेमिनरी के पूर्व प्रधानाध्यापक बच्चा बाबू, डॉ राजेश शुभांगी, रंजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्राचार्य सविता यादव, केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगाजल की प्रधानाध्यापिका रिंकू सिंह, नंदनी कुमारी, शिक्षक रामनाथ साह, भूमिका सिंह, नगमा एवं स्नेह लता सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार मिश्रा ने आगत अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]()













Leave a Reply