Advertisement

जयंत हत्याकांड को ले सर्व समाज न्याय मंच की 24 घंटे की भूख हड़ताल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जयंत सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड विनोद खोपड़ी के सेक्टर-6 स्थित अवैध ऑफिस को ध्वस्त करने की मांग को लेकर सर्व समाज न्याय मंच के कार्यकर्ता 24 घंटे से भूख हड़ताल पर डटे हैं। बिना खाए-पिए पूरा दिन बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है।

मंच के पदाधिकारियों ने 4 जनवरी को बताया कि बीते माह 10 दिसंबर को फोन पर हुई बातचीत के बाद उपजे विवाद में जयंत सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों को फांसी की सजा और अवैध ऑफिस को ध्वस्त करने की मांग को लेकर पहले नया मोड़ पर जाम किया गया था। प्रशासन ने 15 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया। इसे लेकर सर्व समाज द्वारा भूख हड़ताल आंदोलन किया जा रहा है। बताया जाता है कि बोकारो जिले में बढ़ते शीतलहर के कारण भूख हड़ताल में शामिल कई कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ रही है। कहा गया कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *