Advertisement

नगर निकाय चुनाव में जीत की धुरी बनेगी महिला शक्ति-मथुरा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में जिला के हद में चास प्रखंड जे तेलगाड़िया मोड़ स्थित आरके फार्म में 4 जनवरी को एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा अध्यक्ष फिरदौस नूरी ने किया, जिसमें चास नगर निगम क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए बेहद अहम हैं। कहा कि इसमें महिला शक्ति जीत का आधार बनेगी। उन्होंने चास नगर निगम के सभी 35 वार्डों और मेयर सीट पर जीत का लक्ष्य तय करते हुए महिलाओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होने की अपील की।

झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की मैया सम्मान योजना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की निर्णायक भूमिका बताई। कार्यक्रम में रेखा देवी, एकता देवी, सावित्री बाउरी, कुसुम भारती, शांति किस्कू, संजय केजरीवाल, मदन कुमार महतो सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *