Advertisement

टाटानगर केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना कर्मियों द्वारा डोबो डैम में मिलन सह वनभोज

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। केन्द्रीयकृत कषर्ण मरम्मत कारखाना के व्हिल शॉप टाटानगर के कर्मचारीगण का नये साल में पहला यादगार परिवार मिलन सह वनभोज का आयोजन 4 जनवरी को की गयी। यह आयोजन टाटानगर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के दिशा निर्देश से आयोजित की गई। जिसमें पूर्ण सहयोग विभाग के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता निलेश कुमार ने किया।

पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में डोबो डैम में आयोजित परिवार मिलन सह वनभोज का मुख्य उद्देश्य घर की महिलाये, बच्चो और परिजन की कार्यरत कर्मचारियो व् अधिकारीयो के साथ परिचय करना था। ताकि अपात स्थिती में पारिवारिक सहयोग कार्य तथा मजबूती के साथ सहपाठी कर्मचारियो में कार्य स्थल में टीम भावना मजबुत किया जाना था।

परिवार मिलन कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला चाईबासा, सीनी, पूर्वी सिंहभूम जिला के आदित्यपुर, घाटशिला, चाकुलिया के कर्मचारियो ने पारिवार संग शामिल हुए। मौके पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में महिलाओ ने कवियों की मिमिकरी का लुफ्त उठाया। वनभोज सह मिलन समारोह में विभाग के अस्सी कर्मचारियो ने परिवार संग शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *