गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में महनार थाना क्षेत्र के महनार–सलहा मुख्य मार्ग पर 4 जनवरी को चमरहरा योगी स्थान के आगे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी 15–20 फीट गहरे गड्ढे में पलट जाने की सूचना मिली है। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि अन्य सवारों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है।
स्थानीय रहिवासियों के अनुसार स्कॉर्पियो में तीन से चार युवक सवार थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और गहरे गड्ढे में जा गिरा। गाड़ी गड्ढे में एक-दो बार पलटी भी खाई, जिससे स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे रहिवासियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी युवकों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और इलाज के लिए जंदाहा भेज दिया।
स्थानीय रहिवासियों का यह भी कहना है कि वाहन चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बताया गया कि स्कॉर्पियो जंदाहा थाना क्षेत्र की है।घटना की सूचना मिलते ही महनार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रहिवासियों से घटना की बावत पूछताछ की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
![]()













Leave a Reply