Advertisement

बोकारो जिले में संचालित विद्यालयों में 12वीं तक पठन-पाठन 8 जनवरी तक स्थगित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत बोकारो जिला के हद में संचालित सभी सरकारी/गैर-सरकारी/निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य आगामी 6 जनवरी तक स्थगित रखने का आदेश दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो विद्यालय प्रबंध अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। साथ हीं 10वीं एवं 12वीं की कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखंड राँची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के माध्यम से राज्य में अगले आदेश तक भारी ठंड एवं शीतलहरी को लेकर चेतावनी दी गई है। उक्त बुलेटिन में बोकारो जिला को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गई है।

उपरोक्त के आलोक में,जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा द्वारा 4 जनवरी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत बोकारो जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग केजी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 6 जनवरी तक स्थगित करने का आदेश दिया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

जारी आदेश में उपायुक्त द्वारा कहा गया है कि यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा पूर्व निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा का संचालन भी विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे।

कहा गया है कि सरकारी विद्यालय शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक पूर्व से ही बंद हैं। 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर ई विद्या वाहिनी (ईवीवी) के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *