Advertisement

डॉ कनिका भारती द्वारा संत मेरीज स्कूल में ऑटिज्म पर संगोष्ठी का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेंट मेरीज़ नर्सरी स्कूल में 4 जनवरी को ऑटिज़्म जागरूकता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी डॉ कनिका भारती द्वारा ऑटिज़्म की पहचान और उस पर सही प्रतिक्रिया विषय पर आयोजित की गई।

संगोष्ठी में बताया गया कि कक्षा में बच्चों की लर्निंग डिसएबिलिटी और ऑटिज़्म के लक्षणों की पहचान कैसे की जाए तथा ऑटिज़्म के माइल्ड, मॉडरेट और उच्च स्तर को कैसे समझा जाए। उपस्थित वक्ता ने स्पष्ट किया कि माइल्ड स्तर में सही सहयोग से सुधार संभव है, जबकि अन्य मामलों में चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक होता है। साथ ही बच्चों को संभालने के उचित तरीकों और पैरेंट काउंसलिंग के महत्व पर भी चर्चा की गई। संगोष्ठी के अंत में शिक्षकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। यह संगोष्ठी विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर दीनू एम. डेनियल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *