Advertisement

रहमत राही के सौजन्य से सतमरवा में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार पंचायत के सतमरवा में 4 जनवरी को कंबल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में भीषण शीतलहर को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में कार्यरत प्रवासी श्रमिक व् युवा समाजसेवी रहमत राही के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए समाजसेवी गुलाब महतो ने बताया कि क्षेत्र के गरीब, बुजुर्ग, विधवा, वृद्ध एवं निर्धन रहिवासियों के बीच कुल 30 कंबल बांटे गए। महतो ने बताया कि रहमत राही वर्तमान में पुणे में प्रवासी श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन दूर रहकर भी अपने गांव और गरीबों की चिंता करते हुए निरंतर सेवा कार्य में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि राही बिना किसी लोभ-लालच के अपने निजी खर्च से जरूरतमंदों की सहायता करते हैं और 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे नि:स्वार्थ समाजसेवियों की गांव में अत्यंत आवश्यकता है, जो मानवता के प्रति समर्पित होकर समाज सेवा करें। इस सराहनीय कार्य के लिए उपस्थित रहिवासियों ने रहमत राही के प्रति आभार व्यक्त किया।
कंबल वितरण के मौके पर वार्ड सदस्य रामलाल महतो, लालमन महतो, कन्हाई महतो, खगेश्वर महतो, नेमचंद महतो, कार्तिक महतो, गणपत महतो, मनोज महतो, झरीलाल महतो, पति महतो, कुंजलाल महतो आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *