अशोक कुमार/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर अनोखी पहल शुरू की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढते चोरी व डकैती की घटना पर विराम लगाने को लेकर, बगोदर थाना क्षेत्र में विधि – व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने आमजन से महत्वपूर्ण अपील की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार थाना क्षेत्र के ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश अपने घर को बंद कर बाहर रहने वाले हैं, वे प्रस्थान से पूर्व अपने आवास की जानकारी लिखित रूप में संबंधित थाना को अवश्य दे।
पुलिस द्वारा यह भी अपील की गयी है कि रहिवासी अपने स्थानीय चौकीदार, पड़ोसी अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को भी इसकी सूचना दें, ताकि घर की समय – समय पर निगरानी की जा सके। पूर्व सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस पहल से चोरी, गृहभेदन एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
साथ ही, आम रहिवासियों की सक्रिय भागीदारी से पुलिस और जनता के बीच सहयोग और विश्वास भी मजबूत होगा। इसे लेकर सभी नागरिकों से अपील की गयी है कि वे अपनी एवं अपनी संपत्ति की सुरक्षा हेतु इस व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे, ताकि समय रहते व्यापक कार्रवाई किया जा सके।
![]()













Leave a Reply