राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बेरमो। बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरेक मैदान में 3 जनवरी को सीआईएसएफ बीटीपीएस टीम एवं सीआईएसएफ सीटीपीएस टिम के जवानों के बीच मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच में बीटीपीएस ने सीटीपीएस को सौ रन के अंतर से हरा दिया।
मैच में बोकारो थर्मल टीम के जवानों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 161 रन बनाए। वही जवाबी पारी खेलते हुए चंद्रपुरा टीम के जवान मात्र 61 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सीआईएसएफ बोकारो थर्मल टीम के खिलाड़ी सौ रनों से शानदार जीत हासिल कर लिया।
इस अवसर पर बीटीपीएस इकाई प्रभारी अरुण प्रसाद, सीटीपीएस के सहायक कमांडेंट ऋषिकेश वसंत, निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, कुमार दिवाकर, राजीव कुमार करन सहित दोनों इकाइयों के अधिकारी, खिलाड़ी एवं बल सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply