Advertisement

समाहरणालय में ड्यूटी के दौरान कार्यालय अधीक्षक के आकस्मिक निधन पर शोकसभा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय में ड्यूटी के दौरान राजस्व शाखा के कार्यालय अधीक्षक दिग्विजय नारायण के आकस्मिक निधन से जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे लेकर 2 जनवरी को समाहरणालय परिसर में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला के हद में चास स्थित शिवपुर कॉलोनी जाकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस दु:ख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

उपायुक्त ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने सभी कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। कहा कि यह घटना कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *