एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नव वर्ष के अवसर पर 2 जनवरी को बोकारो जिला के हद में कल्याणी स्थित एसडीओसीएम के सेल कार्यालय में शुभेच्छुकों का आत्मीय समागम देखने को मिला।
नववर्ष के अवसर पर यूनियन प्रतिनिधि, सीसीएल अधिकारियों, सीआईएसएफ एवं कोयला व्यापारियो ने संयुक्त रूप से परियोजना के पीओ शैलेश प्रसाद को शुभकामना दी। शुभकामना प्रेषित कर उनके दीर्घ, यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इसी क्रम में कोयला व्यापारियों ने मैनेजर राजीव कुमार सिंह, एरिया सेल ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता, यूनियन प्रतिनिघि मुरारी सिंह व बैजनाथ सिंह और सीआईएसएफ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाइयाँ दीं तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर कहा गया कि पीओ शैलेश प्रसाद व एरिया सेल ऑफिसर राजेश कुमार गुप्ता अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासित प्रशासनिक कार्यशैली एवं निर्भीक निर्णय क्षमता के लिए सर्व विदित हैं। कोयला उत्पादन व डिस्पैच, कानून – व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जन सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को सशक्त करने में उपरोक्त का योगदान प्रशंसनीय रहा है। एसडीओसीएम जैसे संवेदनशील खदान से कोयला एंव डिस्पैच, शांति, सौहार्द एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु निरंतर सक्रिय रहकर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की है।
इस अवसर पर कोयला उठाव मे हो रही परेशानियो से अधिकारी को अवगत कराया गया। मौके पर कोयला व्यापारी मंटू सिंह, अभय कुमार सिंह, सुनील सिंह, अरुण सिंह, अशोक सिंह, छोटु सिंह, उदय मिश्रा, संतोष सिंह, राजीव सिंह, राज कुमार, जोगिंदर गुप्ता, अनिल सिंह आदि की ओर से यह कामना की गई कि नववर्ष 2026 पीओ तथा उनके टीम, नवीन ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सफलताओं के नए आयाम स्थापित करे तथा उनके नेतृत्व में परियोजना निरंतर प्रगति और शांति के पथ पर अग्रसर होता रहे।
![]()













Leave a Reply