राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नवाडीह प्रखंड ऊपरघाट के छोटकी कुड़ी मैदान में 2 जनवरी को वन भोज का आयोजन किया गया। वन भोज में मुख्य रूप से राज्य के पुर्व मंत्री बेबी देवी शामिल हुई।
जानकारी के अनुसार नावाडीह प्रखंड उपरघाट के अंधुआ प्राथमिक विद्यालय, मांझी टोला प्राथमिक विद्यालय एवं बड़की कुड़ी पलामू मध्य विद्यालय के छोटे छोटे स्कूली बच्चों के लिए वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीशिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट की ओर से किया गया था। यहां बच्चों के साथ वाभोज मनाने के साथ साथ जरूरत मंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
वनभोज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित झारखंड के पूर्व मंत्री बेबी देवी ने कहा कि इस तरह का आयोजन होने से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। साथ ही ग्रामीण बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है। पूर्व मंत्री ने स्वयं भी बच्चों के बीच भोजन परोसा। वही कार्यक्रम में पहुंचे ऊपरघाट के पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत महतो ने भी इस तरह के आयोजन को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व् सदस्यों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन ट्रस्ट के द्वारा कराना बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने वनभोज के साथ साथ बच्चों को नया वस्त्र प्रदान करने की दिशा में भी पहल करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के संस्थापक भुनेश्वर साव, जोधन नायक, गणेश तिवारी, बिनोद कुमार, सुदामा कुमार सहित कई शामिल थे। मंच का संचालन शिक्षक उमेश कुमार ने किया।
![]()













Leave a Reply