एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो शहर के एलआईसी मोड़, सेक्टर पांच हटिया चौक सहित शहर के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों पर जिला सड़क सुरक्षा सदस्यों द्वारा 2 जनवरी को सघन रोको-टोको अभियान चलाया गया।
रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस ने दो पहिया वाहनों को रोककर हेलमेट एवं कागजात की जांच की, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन आदि शामिल है। इस दौरान पुलिस एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों को समझाया गया। उनसे जागरूकता फैलाने की अपील की गई।

साथ ही कुछ वाहन चालक जो हेलमेट नहीं पहने थे, उन्हें गुलाब का फूल व कई चालकों को फूलों का माला पहनाकर जागरूक किया गया। साथ हीं उन्हें बताया गया कि आगे से वे ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्हें बताया गया कि जब भी वे दो पहिया वाहन लेकर घर से निकलेंगे तो जूता एवं हैमलेट जरूर पहनकर निकलेंगे।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी दी गई कि रोको-टोको अभियान कई दिनों तक लगातार जारी रहेगा, जिसमें पुलिस टीमें अलग-अलग चौक-चौराहों पर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों से संवाद करती रहेगी। ज्ञात हो कि रोको-टोको अभियान ट्रैफिक नियम पालन को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु महत्वपूर्ण है, ताकि अनुचित ड्राइविंग और नियम उल्लंघन पर नियंत्रण किया जा सके।
![]()













Leave a Reply