Advertisement

संत पाॅल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। जिला मुख्यालय समस्तीपुर शहर के विवेक-विहार मुहल्ला स्थित संत पाॅल एकेडमी में बीते दिनों क्रिसमस डे समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर एक से बढ़कर एक गीत-डांस-नाटक के माध्यम से बच्चों, अविभावकों एवं शिक्षकों के बीच शांति-सौहार्द, प्रेम-भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया एवं आपस में उपहार भी बांटे।
मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि खुशियों, उम्मीदों और प्रेम का उत्सव है।

कहा कि यह दिन बच्चों के लिए सपनों जैसा होता है, जब सांता क्लॉज के आने की उम्मीद, तोहफों की खुशी और अपनों का प्यार दिल को खास बना देता है। यह त्योहार हमें अपने जीवन में आशा बनाये रखने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। दया और सेवा, जरूरतमंदों की मदद करना और दया से जीना और जीने देना ही क्रिसमस का महत्वपूर्ण संदेश होता है।

समारोह में अक्षत, प्रीतम, अयंतिका, अंश, मुस्कान, दर्शित, सोनल, कृतिका, शानवी, आरोही, कृष्टी, सृष्टि, नितारा, सौर्य, वैष्णवी, अक्षिता आदि बच्चे समेत महिला नेत्री बंदना सिंह , निशांत, संजय सिंह, अर्चना शरण, निधी कुमारी, कंचन कुमारी, शोभा कुमारी, निरूपमा कुमारी, रिंकी कुमारी, पुनम शाही, नेहा झा, नेहा सिंह आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *