प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से सटे चांपी पंचायत स्थित झारखंड पब्लिक स्कूल में 24 दिसंबर को विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम समारोह में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दिनेश महतो ने पुष्प गुच्छ देकर अनुमंडल पदाधिकारी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मछुवा ने बारी-बारी से विज्ञान प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया, तत्पश्चात उन्होंने कहा कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कला एवं विज्ञान का प्रदर्शन किया है।
इस तरह का विद्यालयों में विज्ञान प्रदर्शनी करने से बच्चों में आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास, कौशल विकास एवं ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति काफी झुकाव एवं मेहनत से वे प्रभावित हैं। सभी छात्र छात्राओं को उन्होंने मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का सुझाव दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मौके पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, जिला परिषद सदस्य माला कमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, चांपी पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम,विद्यालय के प्राचार्य सुरेश यादव, प्रभात कुमार, मिथिलेश कुमार दास, अजय शर्मा, नरेश रविदास, चंद्रदेव सिंह, सीमांत नायक, नीतू कुमारी, सत्या कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सिमू सुमन, राखी कुमारी सहित कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply