अभिभावक शिक्षक के प्रयास से छात्र-छात्रा व् विद्यालय का विकास संभव-रामा रविदास
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा व् शिक्षक को किया गया सम्मानित
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के राजकीय माध्यमिक उत्क्रमित विद्यालय दामोदर में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि जिले के अपर समाहर्ता रामा रविदास, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, शिक्षा विभाग के बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा, प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष महरंग गंझु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि और अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। गोष्ठी का संचालन बीपीओ कुमार चंदेल ने की।
अभिभावक शिक्षक संवाद के दौरान शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को कक्षा में उनके बच्चों के शैक्षणिक ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिक्षक – अभिभावक संवाद में अभिभावकों ने बेबाकी से समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए कहा कि एनएच के किनारे स्कूल है। स्कूल और मैदान की बॉण्ड्री नहीं होने से बच्चों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कहा कि कई बार सड़क पर बच्चों के साथ दुर्घटना भी हो चुकी है।
सड़क पर ब्रेकर नहीं रहने से चार पहिया और दो पहिया वाहन काफी तेज गति से परिचालन करते हैं। स्कूल की बाउंड्री और सड़क पर ब्रेकर होने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे। कहा गया कि इस स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन हाई स्कूल स्तर का एक भी शिक्षक नहीं है। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं।
गोष्ठी में मैदान की बॉण्ड्री कराने, स्कूल के पास की एनएच पर ब्रेकर लगाने, शिक्षकों की कमी को दूर करने, शौचालय का निर्माण कराने, नया स्कूल भवन बनाने, हाई स्कूल स्तर का शिक्षक पदस्थापित कर शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर करने संबंधी सुझाव दिए।
मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता रामा रविदास ने कहा कि संचालित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र – छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता और उपस्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के सामूहिक प्रयास से ही विद्यालय तथा यहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं का विकास संभव है। राज्य सरकार का प्रयास है कि स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था और ही बेहतर हो। यहां के बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करे।
उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शिक्षक – अभिभावक बैठक का उद्देश्य है कि अभिभावक अपने बच्चे की शैक्षणिक प्रगति, खूबियों और सुधार के बारे में गहराई से चर्चा करें तथा सुझाव दें। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए नियमित रूप से स्कूल भेंजे, ताकि बच्चे का परीक्षाफल उत्कृष्ट हो। कहा कि अभिभावकों ने स्कूल से संबंधित कई समस्याओं को रखा है, इसे जिला उपायुक्त के समक्ष वे रखेंगे। उनका प्रयास होगा कि यहां की समस्याओं का समाधान जल्द हो सके।

अभिभावक-शिक्षक संवाद गोष्ठी को चंदवा बीडीओ चंदन कुमार, सीओ सुमित कुमार झा, बीआरपी प्रतिक सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रत्येक कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं को प्रमाण पत्र, उनके अभिभावक को प्रशस्ति पत्र देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वहीं कई शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा, बीआरपी प्रतीक कुमार सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, ग्राम प्रधान प्रमोद भगत, प्रधानाध्यापक चंन्द्रमन राम, शिक्षक शील वंन्दना बारला, मंहगु उरांव, संजय उरांव, रंथु उरांव, आनंदी तिग्गा, अनीता कुमारी, चाजरेन, बिमला देवी, स्वेता कुमारी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महरंग गंझु, उपाध्यक्ष रींकी देवी, सदस्य सोनी देवी, रेनू देवी, दिनेश उरांव, मिथुन उरांव, सोबीया देवी, गौरी देवी, अभिभावक महेश उरांव, रमेश कुमार भारती, धनंजय लोहरा, अवधेश गंझु, अरूण ठाकुर, सुमंती देवी, श्यामसुंदर उरांव, गौतम कुजूर, सुनीता देवी, उमेश गंझु, सरीता देवी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यालय के छात्र – छात्रा उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक ने की।
![]()













Leave a Reply