Advertisement

ऑल इंडिया स्माल मीडियम जर्नालिस्ट वेलफेयर जिला कमेटी का मिलन समारोह

समारोह में कई प्रशासनिक व् पुलिस पदाधिकारी सहित दर्जनों मिडियाकर्मी शामिल

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया स्माल मीडियम जर्नालिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला कमेटी द्वारा बीते 22 दिसंबर को तेनुघाट छठ घाट में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया मुख्य रूल उपस्थित थे।

इस अवसर पर वनभोज के पूर्व जिला कमेटी की बैठक की गयी, अध्यक्षता पत्रकार प्रशांत कुमार सिन्हा व संचालन कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर हो रहे झूठे मुकदमो को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।

एसोसिएशन मामले पर मुहिम छेड़ चुकी है, जिसको अंजाम तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा की संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों को एकजुट होने की जरूरत है। कहा कि बोकारो जिला में बहुत जल्द प्रदेश कमेटी का कार्यक्रम किया जायेगा।

इस अवसर पर पत्रकारों के निमंत्रण में पहुंचे बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने कहा कि पत्रकारिता के कारण देश, प्रदेश व समाज को गति मिलती है। कहा कि पत्रकारों में एकजुटता होनी चाहिए। पत्रकारों के कारण समाज तथा गांव गांव तक के रहिवासियों को देश दुनियां की खबर मिलती है।

बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा में पत्रकार समाज का आइना होता है। इनके द्वारा समाचार पत्रों में जो भी दर्शाये जाते है, उससे आमजन सहित प्रशासन को भी बल मिलता है। पत्रकारों द्वारा समय समय पर कई महत्वपूर्ण बात बताएं जाते है, जिससे समाज को गति मिलती है।

मौके पर गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, पेटरवार सीओ अशोक राम, तेनुघाट के निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, पिंकू कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, शशि शेखर, भजनलाल महतो, पिंटू महथा, मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार महतो, धनंजय कुमार सिंह, प्रकाश यादव, कुंदन कुमार के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी व् दर्जनों मिडियाकर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *