एसडीओ बेरमो को पत्र भेजकर की विधिवत सेल संचालित कराने की मांग
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में संचालित रनिंग ऑफ माइंस (आरओएम) रोड सेल मे बरते जा रहे अनियमितता व् बिगड़ती स्थिति पर प्रभावित क्षेत्र के मुखियाओं ने चिंता जाहिर की है।
मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कथारा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने 23 दिसंबर को अनुमंडलीय पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) के नाम मांग पत्र प्रेषित किया है। मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने कथारा मे संचालित आरओएम रोड सेल में प्रबंधन एवं संचालन समिति पर आरोप लगाया है कि सेल संचालन मे अनुकूल विधि व्यवस्था नही अपनाई गई है। जिसके परिणामस्वरूप उचित लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
एसडीओ को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि पूर्व में जब भी लोकल सेल चालू करना होता था तो इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी दी जाती थी, और प्रबंधन, सेल समिति पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर सेल संचालन का कार्य शुरू किया जाता था। जिससे स्थानीय विस्थापितों एवं उचित लाभुकों को इसका लाभ मिला करता था। परंतु वर्तमान में कथारा कोलियरी आरओएम रोड सेल संचालन में ऐसा नहीं किया गया है।
इसलिए उक्त सेल संचालन में पूर्व की भांति प्रक्रिया को अपना कर सेल संचालन का निर्देश दिया जाए। पत्र की प्रतिलिपियां क्षेत्र के महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी कथारा कोलियरी व् वाशरी, ओपी प्रभारी तथा स्थानीय मीडिया कर्मियों को दिया गया है। पत्र में बोड़िया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, बोडिया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरुलता देवी, बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी, कथारा पंचायत की मुखिया पुनम देवी सहित सरहचिया एवं झिरकी पंचायत के मुखिया के द्वारा हस्ताक्षर किया गया है। एसडीओ को प्रेषित पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि उक्त सेल विधिवत संचालित नही होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहां कभी भी हिंसात्मक झड़प होने की संभावना है।
![]()













Leave a Reply