Advertisement

कार्मल स्कूल करगली में क्रिसमस मिलन समारोह सह प्रिंसपल डे कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित कार्मल स्कूल में 23 दिसंबर को प्रिंसिपल डे एवं क्रिसमस मिलन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। विद्यालय के छात्र–छात्रा, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं स्वागत गीत से किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिसमस कैरोल, नृत्य और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल उल्लासपूर्ण हो गया।

बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में संदेश दिया कि प्रेम, शांति और भाईचारा ही क्रिसमस का मूल भाव है। वहीं प्रिंसिपल डे के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के योगदान को याद करते हुए शिक्षकों और छात्रों ने उनके नेतृत्व, अनुशासन और शैक्षणिक मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यार्थियों ने अपने संदेशों और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानाचार्य के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आपसी सौहार्द, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दीं और सामूहिक रूप से खुशियाँ साझा की। समारोह ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ संस्कार और सौहार्द भी उतने ही जरूरी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *