विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। अनुमंडल पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद तेनु-गोमिया मार्ग पर होने वाला सत्याग्रह आंदोलन को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने अविलंब काम शुरू होने का भरोसा दिया है।
गोमिया प्रखंड के हद में लालबांध-नैनाटांड़ सड़क का निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बेरमों के हस्ताक्षेप किए जाने के बाद 23 दिसंबर को तेनु गोमिया रोड पर होने वाला सत्याग्रह आंदोलन स्थगित हो गया। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी और सत्याग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे इफ्तिखार महमूद से बात की। विभागीय अधिकारियों ने अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है।
ज्ञात हो कि लालबांध से नैनाटांड़ तक सड़क चालू रास्ता है, किंतु दशकों पूर्व से जर्जर स्थिति में है। सत्याग्रह के लिए जुटे स्थानीय रहिवासियों को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि पूरे इलाका में सड़क बन रहा है। परन्तु यह सड़क अबतक अपने निर्माण की राह देख रहा है। कहा कि विगत 3 दिसंबर को जर्जर सड़क की शिकायत मुख्य अभियंता रांची से जब किया गया, तब बीते 15 दिसंबर से काम शुरू करने की सहमति बनी थी। किंतु, निर्धारित तिथि को काम शुरू नहीं होने पर भुक्तभोगी रहिवासियों ने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। महमूद ने सकारात्मक पहल करने के लिए अनुमंडल अधिकारी को साधुवाद देते हुए सत्याग्रह को तत्काल स्थागित करने की घोषणा की हैं। मौके पर सैकड़ो की संख्या में रहिवासी एवं समर्थक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply