Advertisement

आरपीएफ ने बोकारो में ट्रेन से किया भारी मात्रा में गांजा बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो रेलवे स्टेशन पर भुवनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर B-2 से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार लगभग 21 किलो गांजा आरपीएफ ने बरामद किया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 लाख 50 हजार रुपए बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, क्योंकि जिस दो ट्राली बैग में गांजा बरामद हुआ है उस ट्राली बैग का किसी ने दावा नहीं किया है। दोनों ट्राली बैग ट्रेन के उक्त कोच के सीट के नीचे था।

बताया जाता है कि 23 दिसंबर को आरपीएफ द्वारा जांच करने पर उक्त बैग का किसी ने दावा नहीं किया। जब बैग को खोला गया तो गांजा से भरा दोनों ट्राली बैग मिला। बोकारो रेलवे स्टेशन में उतार कर उसे जीआरपीएफ के हवाले किया गया। बताते चले कि बोकारो तथा धनबाद में बड़ी मात्रा में गांजा तस्कर गांजा की तस्करी से जुड़े है और सभी के तार उड़ीसा से जुड़ा हुआ है।

उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लाया जाता है और बोकारो सहित धनबाद में खपाया जाता है। इससे पहले भी कई बार लाखो रुपए मुख्य का गांजा बरामद किया जा चुका है। गांजा तस्कर के लिए ट्रेन सेफ जोन बन जाता है। वही रेलवे भी समय समय पर ड्राइव चलाने का काम करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *