रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह अंचल कार्यालय में 23 दिसंबर को अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज ने जनता दरबार का आयोजन कर आम जनों की समस्याएं सुनीं।
बताया जाता है कि आयोजित जनता दरबार में भूमि, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन सुधार समेत विभिन्न मामलों को लेकर अंचल क्षेत्र के रहिवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। अंचलाधिकारी ने सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित हलका कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों को त्वरित और पारदर्शी सेवा देना है। कहा कि प्राप्त सभी मामलों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित कर्मियों को समय सीमा के अंदर निष्पादन का निर्देश दिया गया है। कहा कि कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
![]()













Leave a Reply