रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गुड गवर्नेंस वीक 2025 के अवसर पर 23 दिसंबर को बोकारो में प्रशासन ने जनता के लिए पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने की दिशा में कई पहल की।
इस मौके पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने कहा कि ईमानदारी, समन्वय और समयबद्ध समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण और सरकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन में निरंतर प्रयासरत है।
डीसी झा ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता तक सरकार की सेवाओं को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुँचाना है। गुड गवर्नेंस वीक के तहत हम सभी विभागों के समन्वय और जवाबदेही को और मजबूत कर रहे हैं। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करना सुशासन का अहम हिस्सा है। गुड गवर्नेंस वीक के अवसर पर पुलिस प्रशासन जनता के साथ संवाद बढ़ा रहा है और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कटिबद्ध है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जनता के साथ खुला संवाद किया और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
![]()













Leave a Reply