Advertisement

थाना दिवस पर पेटरवार थाना में दस में पांच मामलों का निष्पादन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजयनाथ झा के निर्देश पर 23 दिसंबर को जिला के हद में पेटरवार थाना में थाना दिवस मनाया गया। प्रखंड के अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में दस आवेदनो में पांच आवेदनो पर निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार यहां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए दस ग्रामीणों द्वारा भूविवाद संबंधी मामले के निपटारे के लिए आवेदन दिए गये। अंचल अधिकारी अशोक राम ने मामले को गंभीरता से अवलोकन करते हुए त्वरित कार्रवाई की तथा दोनों पक्षों की सहमति पर मात्र पांच मामले का निपटारा किया। शेष पांच मामले के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

मौके पर थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार, राजस्व कर्मी कुलीन शर्मा, परमेश्वर मांझी, थाना मुंशी अजय सिंह, राजू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *